Resume क्या है? Resume कैसे बनाए ? हिंदी में

Resume कैसे बनाए। अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट हो या जॉब ढूंढने की तैयारी कर रहे है तो आपको सबसे पहले अपना Resume बनाना चाहिए अगर आपको नही पता है Resume क्या होता है? तो आपको सबसे पहले Resume के बारे में जानना चाहिए जो की हम आपको इस आर्टिकल में बहुत अच्छे से समझने वाले है साथ ही आपको हम Mobile se Resume कैसे बनते हैं ये भी सिखाएंगे तथा रिज्यूम के बारे में आपको सभी जानकारी इस एक ही ब्लॉग पोस्ट में देगे तो आप इससे पूरा पढे ताकि आप भी Resume के बारे में अच्छी तरह जान पाए।

अगर आप job के लिए योग्य है फिर भी आपको Job मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो इसका एक मुख्य कारण रिज्यूम भी हो सकता है क्योंकि आप जब भी job के लिए आवेदन करते है सबसे पहले आपका resume ही वहा पर देखा जाता है, अगर आपका resume ही अच्छा नहीं होगा या उसमे पूरी जानकारी नहीं होगी तो आपको प्राथमिकता नहीं दी जाएगी इसलिए आपका resume प्रोफेशनल होना काफी जरूरी है और हम आपको बताएंगे की वो कोन कोन से इंपॉर्टेंट चीज है जिसको आपको रिज्यूम में एड करना चाहिए, और आप अपने मोबाइल से एक प्रोफेशनल Resume कैसे बना सकते है।

Resume क्या है?

Resume एक डॉक्यूमेंट है जो आपकी प्रोफेशनल बैकग्राउंड, एजुकेशन, वर्क एक्सपीरियंस, स्किल्स, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां को एक साथ समेटे हुए होता है। इसका उद्देश्य है अपने कार्यक्षेत्र में आपके बारे में प्रमुख जानकारी प्रदान करना, आपके कार्यक्षेत्र में अवसर प्राप्त करने में मदद करना और रोजगार प्राप्ति के लिए सामर्थ्य दर्शन करना।

Resume एक आकर्षक और व्यावसायिक ढंग से तैयार किया जाता है ताकि यह आसानी से पढ़ा और समझा जा सके। इसमें आपका संपूर्ण नाम, संपर्क जानकारी, शिक्षा, वर्क एक्सपीरियंस, अन्य संबंधित कार्यक्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियां, सामर्थ्य, और अन्य प्रमुख जानकारियां शामिल होती हैं। एक अच्छा resume apko dusre व्यक्तियों को अपनी क्षमताओं और योग्यताओं का समर्थन करने में मदद करता है और आपको एक interview के लिए चुनने में सहायता करता है।

Resume एक व्यक्ति की प्रोफेशनल पिछले इतिहास को प्रस्तुत करने का माध्यम है और आपके कार्यक्षेत्र में एक प्राथमिक प्रतिभा दर्शाता है। यह प्रमुख रूप से नौकरी के लिए उपयोगी होता है, लेकिन विभिन्न उद्देश्यों के लिए जैसे की शिक्षा, प्रतिपत्ति के लिए भी तैयार किया जा सकता है।

Resume को प्रमुख रूप से job एप्लीकेशन प्रोसेस में इस्तेमाल किया जाता है, जहां पर आप एक नौकरी के लिए आवेदन करते है। आप अपने resume को ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैब्या हार्ड कॉपी के रूप में प्रस्तुत कर सकते है, इसके अलावा, आप Resume को अपने प्रोफेशनल प्रोफाइल के हिसाब से बनाते हुए अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी अपलोड कर सकते है।

Resume कैसे बनाए?

अगर आप अपना Resume बनाना चाहते है तो आप Resume अपने मोबाइल फोन से भी बना सकते है मोबाइल से प्रोफेशनल Resume बनाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

मोबाइल से resume बनाने के लिए आप मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता ले सकते है। मोबाइल से resume बनाने के लिए बहुत सारे एप्लीकेशन अवेलबेल है जिससे हम नीचे मेंशन कर देगे। हम इस ट्यूटोरियल में canva ऐप की सहयता से resume बनाएंगे क्योकि इसमें अवेलबल टेम्पलेट काफी सारे है और प्रोफेशनल है।

  1. आपको सबसे पहले Canva ऐप को Play Store या App Store से डाऊनलोड करना होगा या आप नीचे डोनलोड लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट डॉनलोड कर सकते है। 
  1. Canva ऐप को ओपन करना है और sign-up पर क्लिक करके continue with Google पर क्लिक करके अकाउंट बना लेना है।
  2. आपके सामने Canva ऐप की होम स्क्रीन open हो जायेगी फिर आपको सर्च बार पर क्लिक करके “resume” सर्च करना है।
  3. फिर आपको कई प्रोफ़ेशनल resume template दिख जायेगी इसमें से आपको जो पसंद हो उसपर क्लिक करे।
  4. फिर उस टेम्पलेट में आप अपने हिसाब से चीज को लिख सकते है और रिप्लेस कर सकते है साथ ही एड कर सकते है।
  5. टेम्पलेट में अपनी डीटेल्स डालने के बाद आप टॉप right कॉर्नर में शेयर के आइकन पर क्लिक करे फिर download टाइप में PDF सिलेक्ट करके डोनलोड कर ले।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप canva में अपना एक प्रोफेशनल Resume बना सकते है वो भी अपने मोबाइल से परंतु कई लोगों को Canva ऐप चलाना मुस्किल लग सकता है क्योकी इसमें बहुत सारे ऑप्शन है। अगर आपको canva ऐप का इस्तेमाल करने में परेशानी आती है तो आप नीचे दिए गए एप्लीकेशन को ट्राई कर सकते है।

Resume बनाने के लिए Top मोबाईल एप्लीकेशन

  • My Resume Builder
  • Resume Builder by Nobody
  • Canva
  • Microsoft Word
  • Resume Star
  • CV maker 
  • Professional Resume Builder

Resume Size क्या है?

Resume Document पेपर की साइज मानक रूप से A4 साइज में होती है यानी 8.27 x 11.69 इंच। और Resume में नॉर्मल टैक्स की बेस्ट साइज 11-12pt मानी जाती है और हैडिंग और टाइटल के लिए 14-16pt होनी चाहिए।

Computer में Resume कैसे बनाएं?

आप चाहे तो आप कंप्यूटर की मदद भी ले सकते है Resume बनाने के लिए अगर आपको कंप्यूटर में रिज्यूम बनाना है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:

1. वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ़्टवेयर खोलें, जैसे Microsoft Word.

2. Paragraph को छोटे रखें और सीधे आगे बढ़ें। एक-दो वाक्यों में अपनी जानकारी संक्षेप में दें।

3. आपका नाम, कॉन्टैक्ट इनफॉर्मेशन, एजुकेशन, एक्सपीरियंस, स्किल्स और अन्य चीजों को हैडिंग के साथ लिखें।

4. खाली जगह छोड़ें और और जितना जायदा क्लीन हो सके रखे जिससे सीधी और सटीक जानकारी दिखाई दे सके।

5. फ़ॉन्ट का चयन करें जो पढ़ने में सुविधाजनक हो, जैसे Arial, Calibri आदि।

6. अपनी फ़ाइल को एक्सपोर्ट करे, जिसे आप आसानी से ढूंढ़ सकें।

7. अपने रिज्यूम को पीडीएफ फॉर्मेट में एक्सपोर्ट करे। इसके लिए, आप “file” टैब पर जाएं और “PDF format” या “export now” पर क्लिक करें।

8. अपने पीडीएफ रिज्यूम को सेव करे और उपयोग करें जैसे कि ईमेल करें, ऑनलाइन किसी को send करे या आप प्रिंट निकल कर भी फिजिकल कॉपी को इन्टरव्यू के लिए या एप्लीकेशन में लगा सकते है।

Resume कैसे बनाए PDF

या Resume ko Pdf me convert kaise kare?

रिज्यूमे को पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलोकरें:

  • रिज्यूमे तैयार करें: अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर एक रिज्यूमे बनाएं या उसे अपने पसंदीदा टेक्स्ट एडिटर या online Resume एडिटर का उपयोग करके तैयार करें।
  • PDF तैयार करें: अपने रिज्यूमे को पीडीएफ फॉर्मेट में बनाने के लिए आपके पास कई ऑप्शन्स हैं जैसे-

    ~ ऑनलाइन PDF टूल: आप ऑनलाइन पीडीएफ टूल्स जैसे SmallPDF, PDFelement, या Adobe Acrobat Pro DC का उपयोग कर सकते हैं। इन टूल्स की मदद से, आप अपने रिज्यूमे को अपलोड करके और पीडीएफ फॉर्मेट में रूपांतरित करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    ~ वर्ड से पीडीएफ: अगर आपके पास Microsoft Word है, तो आप अपने रिज्यूमे को खोलें और “फ़ाइल” टैब पर क्लिक करें। वहां, “सहेजें जैसे” या “डाउनलोड करें जैसे” विकल्प पर क्लिक करें और “पीडीएफ” या “पीडीएफ बनाएँ” चुनें। इससे आपका रिज्यूमे पीडीएफ फॉरमें चला रहा हूँ।
  • पीडीएफ फॉर्मेट और नाम चुनें: अपने resume को पीडीएफ फॉर्मेट में तैयार करने के बाद, आपको फ़ाइल को एक्सपोर्ट करना होगा। एक्सपोर्ट के दौरान, आपको फ़ाइल का नाम देना होगा। एक सुझाव है कि आप अपने फ़ाइल का नाम आपके नाम और “रिज्यूमे” जैसे शब्दों से संबंधित रखें क्योंकि ये प्रोफेशनल लगता है, जैसे “Firstname_Lastname_Resume.pdf”।
  • रिज्यूमे पीडीएफ डाउनलोड करें: फ़ाइल का नाम देने के बाद, आप अपने रिज्यूमे को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने कंप्यूटर पर सहेज सकते हैं।

इस तरह, आप अपने Resume को पीडीएफ फॉर्मेट में बना सकते हैं और इसे आसानी से ईमेल कर सकते हैं, आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या किसी अन्य आवेदन प्रक्रिया में उपयोग कर सकते हैं।

Resume में क्या क्या होना चाहिए?

resume me kya kya hona chahiye? 

RESUME बनाते समय, निम्नलिखित चीज़ें रिज्यूम में शामिल होनी चाहिए:

  • Contact Information: अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और पता एड करें।
  • Objective: एक संक्षिप्त पैराग्राफ में बताएं कि आप किस फील्ड में काम करना चाहते हैं और अपने करियर goal को व्यक्त करें।
  • Education: अपनी higher education, Specialization, डिग्री और certificates के बारे में जानकारी दें।
  • Work Experience: अपने पिछले कार्य अनुभव का डिस्क्रिप्शन लिखे। कंपनी का नाम, जॉब टाइटल, कार्य का समयावधि, और मुख्य उपलब्धियों को एड करें।
  • Skills: अपनी मुख्य स्किल्स को उजागर करें। Technology, Communication skills, Leadership, और अन्य skills का उल्लेख करें।
  • Personal Information: आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी दें, जैसे कि जन्मतिथि, स्थायी पता, राष्ट्रीयता, और भाषा जिन्हे आप जानते है।
  • Achievements in the Project/service area: अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त की गई अनुभव, परियोजनाओं, संगठन और कार्यक्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों का विवरण दें। यह आपकी कार्यक्षमता और प्रदर्शन को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।
  • Projects and Achievements: अगर आपने किसी प्रोजेक्ट या कार्य में भाग लिया है या कोई उपलब्धि हासिल की है, तो इसका वर्णन करें। यह आपकी कार्यक्षमता, समस्या समाधान कौशल, और सहयोग क्षमता को दिखा सकता है।
  • Certifications: यदि आपने किसी विशेष क्षेत्र में certificate प्राप्त किया है, तो इसका उल्लेख करें। विभिन्न प्रमाण पत्र जैसे कि व्यावसायिक प्रमाणीकरण, ट्रेनिंग कोर्स, या सर्टिफिकेशन्स आपके प्रोफेशनलिज्म को strong कर सकते हैं।
  • References: यदि आपके पास किसी पूर्व मान्य कार्यालय या प्रोफेशनल के Reference हैं, तो इनका उल्लेख करें। इससे आपकी प्रोफेशनल विश्वसनीयता को बढ़ावा मिलता है।
क्षेत्रजानकारी
नामआपका पूरा नाम
Contact Information (संपर्क जानकारी)मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता
उद्देश्यआपकी करियर की लक्ष्यवाणी या करियर उद्देश्य
शिक्षाअभ्यास की सभी विवरण, जैसे स्कूल, कॉलेज, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन
कार्य अनुभव (Work experience)पिछले कंपनीयों में कार्य का discription अगर नए हो तो फ्रेशर 
कौशल(Skills)विशेष कौशल और दक्षताओं की सूची, जैसे भाषाएं, कम्प्यूटर ज्ञान, टीम कार्य
प्रोजेक्ट/कार्य क्षेत्रमहत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या कार्य के बारे में संक्षिप्त विवरण
प्रमाण पत्रकिसी भी प्रमाण पत्र या पुरस्कार के बारे में जानकारी
संदर्भसंदर्भ देने वाले व्यक्ति या कंपनी के विवरण, जैसे नाम, पद, संपर्क जानकारी

यहां आपको कुछ महत्वपूर्ण चीजों की सूची दी गई है जो एक अच्छे रिज़्यूमे में शामिल होना चाहिए।

Resume बनाते समय ध्यान रखने वाली बाते।

Resume बनाते वक्त ज्यादातर लोग सोचते है कि इसे लम्बा रखना चाहिए ताकि HR मैनेजर इसे गंभीरता से लें और उन्हें हर बात की जानकारी विस्तृततौर पर मिले। इसे रेज्यूमे की खुबियों में नहीं, बल्कि खामियों में गिना जाता है। रेज्यूमे बना रहे हैं। तो कुछ बातों का ध्यान रखें….

■ ध्यान रखें कि बहुत लम्बे रेज्यूमे एचआर मैनेजर को कंफ्यूज करने का काम कर सकते है। कई बार कैंडिडेट इसे ज्यादा लम्बा करने के चक्कर में वो बातें मिस कर देते हैं जिसके लिए रेज्यूमें तैयार किया जाता है।

■ इस बात को समझने की जरूरत है कि रेज्यूमे में पहले उन बातों को प्राथमिकता दें जो एचआर मैनेजर जानना चाहते हैं। जैसे- आपका अनुभव कितना है, पिछली कंपनियों में आपके पास किस तरह के जिम्मेदारिया थीं।

■ अपनी जिम्मेदारियों को कम से कम शब्दों में बताने की कोशिश करें ताकि रेज्यूमे बेवजह लम्बा न खिचे ।

■ कई बार रेज्यूमे में कैंडिडेट्स बहुत फैंसी शब्दों का प्रयोग करते हैं। इसे ठीक नहीं माना जाता बेहतर होगा कि इसमें ऐसी भाषा प्रयोग करें जो आसानी से सामने वाले इंसान को समझ में आ जाए।

■ Resume में कई कैंडिडेट्स हॉबीज का जिक्र करते हैं। हॉबीज में कई बार वो ऐसी चीजें शामिल करते हैं जिनका ताल्लुक उनसे होता ही नहीं है। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे उस हैबिट के बारे में सवाल किया जाता है तो उनका जवाब देने से बचते हैं। इंटरव्यूअर इसे समझ जाता है। इसलिए ऐसा न करें।

Resume Size Format कैसा होना चाहिए?

एक सामान्य रिज़्यूमे का आकार एक पेज तक होता है, लेकिन कई बार रिज़्यूमे एक पेज से अधिक का हो सकता है, विशेष रूप से जब  की अगर आपके पास बहुत सारी कार्य अनुभव और प्रमाण पत्र हैं।

आपके रिज़्यूमे का आकार प्रिंट के लिए PDF या Word फॉर्मेट में होना चाहिए, ताकि यह आसानी से ईमेल या अपलोड किया जा सके। अगर आप अपना रिज़्यूमे ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उपयोग कर रहे हैं, तो इसे कंपनी या जॉब पोर्टल के निर्देशों के अनुसार रखें।

आपके रिज़्यूमे का फॉर्मेट सादा, साफ़, और आसान पठने वाला होना चाहिए। यह फॉर्मेटिंग और संरचना के साथ बनाए गए होने चाहिए, जैसे कि सही अनुच्छेदों, बुलेट पॉइंट्स, समानांतर संरचना, और अपेक्षित तालिकाएँ।

सार्वजनिक व्यक्तिगत जानकारी, जैसे कि जन्मतिथि और बाहरी सामग्री, रिज़्यूमे से बाहर रखें। इसे अपने नाम, संपर्क जानकारी, उद्देश्य, शिक्षा, कार्य अनुभव, कौशल, सर्टिफिकेट, प्रोजेक्ट वर्क के अनुसार सुविधाजनक तरीके से व्यवस्थित करें। अपने रिज़्यूमे में फोटो शामिल करे।

Resume Kaise banaye? Hindi Video

FAQ

Resume में निजी डिटेल्स, शिक्षा, अनुभव, स्किल्स, उद्देश्य, आदि होना चाहिए।

इस प्रश्न का कोई उत्तर नहीं है क्योकि यहाँ depend करता है आप किस सॉफ्टवेयर या वेबसाइट से रिज्यूमे बना रहे हो तथा आपको उसमे कितनी details लिखना है।

CV का फुल फॉर्म Curriculum vitae होता है जिसे आसान भाषा में Biodata या Resume कहते है।

अपने क्या सीखा?

आज के इस आर्टिकल में जिसका टाइटल था Resume Kaise Banaye? Resume क्या है? में अपने resume क्या होता है और रिज्यूम को कैसे बनाया जाता है इसके बारे में तो जाना ही साथ में अपने कई resume से जुड़ी जानकारियों को जाना जो की आपको एक अच्छा resume बनाने के लिए बहुत काम की साबित हो सकती है क्योंकि इस आर्टिकल में हमने resume से जुड़ी कई बाते आपको बताई और कई सवालों के जवाब दिए आपको रिज्यूम बनाना सिंपल स्टेप्स में सिखाया और एक प्रोफेशनल दिखने वाला resume कैसे बनाया जा सकता है इसके बारे में बताया।

अगर आपका इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल हो तो हमे कमेंट करके बताए और आपका सुझाव भी दे आशा है की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी आप हमारे ब्लॉग को आपके सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी शेयर कर सकते है और हमारे अन्य आर्टिकल को भी पड़ सकते है। inhindiii.com

2 thoughts on “Resume क्या है? Resume कैसे बनाए ? हिंदी में”

Leave a Comment